सड़क सुरक्षा माह 2026 अंतर्गत आज पांचवे दिन यातायात की टीम एवं जीवधरणी फाउंडेशन के द्वारा डीपी विप्र महाविद्यालय में यातायात की पाठशाला सपन्न

सड़क सुरक्षा माह 2026 अंतर्गत आज पांचवे दिन यातायात की टीम एवं जीवधरणी फाउंडेशन के द्वारा डीपी विप्र महाविद्यालय में यातायात की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एनसीसी के लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा ने सड़क सुरक्षा माह पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया। एनसीसी के कैडेट्स को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यातायात के मास्टर ट्रेनर पूर्व सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने सड़क दुर्घटना के कारण और निवारण पर प्रकाश डालते हुए सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक क्षति युवाओं की हो रही है इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा यदि युवा ठान ले तो इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने सड़क में वहान की गति पर नियंत्रण और धैर्य पर बल दिया l उमाशंकर पांडे ने युवाओं को यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ भी दिलाई l कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्रोफेसर आभा तिवारी, किरण दुबे सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार आज ही रेलवे स्टेशन बिलासपुर में ऑटो चालकों को सुरक्षित यातायात संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। ऑटो में वाहन चालक के अगल-बगल सवारी न बैठने, नशा कर वहान न चलने, वहान चलते हमेशा मोबाइल से दूरी बनाए रखने एवं सभी से हमेशा मधुर व्यवहार करने,तथा सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाने हेतु समझाइए दी गई । कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में ऑटो चालकों को यातायात नियमों के शत प्रतिशत पालन करने संबंधी शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान यातायात के प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह ने यातायात पर आधारित पैरोडी एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम के आयोजन में जीव धारणी फाउंडेशन के विकास वर्मा, ऑटो संघ के जराड वेल हाल ट्रेन एवं अन्य पदाधिकारी तथा सड़क सुरक्षा समिति केअशोक श्रीवास्तव एवं उषा भांगे की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *