
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत प्रतिदिन बिलासपुर जिले में विभिन्न प्रकार से आम जनों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है इस क्रम में आज स्थानीय देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात की पाठशाला लगाई गई जहां यातायात के एडिशन एसपी श्री राम गोपाल करियारे बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे यातायात पुलिस के संवाहक बने आपको दी जा रही सड़क सुरक्षा की जानकारी औरों तक प्रेषित करें इस क्रम में यातायात के मास्टर ट्रेनर पुरुष सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने कहा कि बेटियां चाहे तो सड़क दुर्घटना में कमी ला सकती हैं क्योंकि बेटियां अपने परिवार के प्रति बेहद संजीदा होती हैं। उन्होंने इसके कारण एवं निवारण बताते हुए सदैव सावधान रहने की बात कहीl कार्यक्रम में जीव धरनी फाउंडेशन के श्री विकास वर्मा सड़क सुरक्षा समिति की समिति विद्या गोवर्धन एवं उषा भांगे तथा संस्था की प्राचार्य श्रीमती कल्पना दुबे एवं बड़ी संख्या में अध्यापक शिक्षिकाएं तथा लगभग 400 की संख्या में छात्राएं उपस्थित थी lकार्यक्रम के अंत में उमाशंकर पांडे ने बच्चियों को सदैव यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ भी दिलाई!