कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान कार्यक्रम सपन्न

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के भवन पुष्प मंगलम में समाज का होली मिलन और वरिष्ठ महिला एवं विभिन्न संस्थानों में कार्यरत महिलाएं व बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, इस कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक श्री अंजय शुक्ला का भाटापारा नगर में आगमन हुआ ब्राह्मण समाज के द्वारा उनका भव्य और अद्वितीय स्वागत किया गया समाज के होली मिलन कार्यक्रम में अंजय शुक्ला का समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा सम्मान किया गया।*
होली मिलन एवं विश्व महिला दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं, विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत महिला एवं बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम में रायपुर से कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला वर्तमान अध्यक्ष सुरेश मिश्रा सचिव राजेश दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, रज्जन अग्निहोत्री, अनुराग पाण्डेय, लखन बाजपेयी एवं स्थानीय स्तर पर समाज के संरक्षक बसंत पांडेय जी, नंदकिशोर तिवारी जी, समाज के अध्यक्ष अटल त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी जी, उपाध्यक राजीव तिवारी, शैलेश तिवारी, मनोज मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता तिवारी, सचिव साधना मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष शशि दुबे, प्रेमलता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सुपर सीनियर में श्रीमती गंगा देवी तिवारी श्रीमती सुशीला त्रिवेदी के विशेष सम्मान के साथ साथ 65 वर्ष से अधिक आयु एवं विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत समाज की बहन बेटियों एवं बहुओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विश्व महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान की प्रशंसा करते हुए होली मिलन रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम
कार्यकम का सफल संचालन श्रीमती स्वर्णलता त्रिवेदी, श्रीमती स्वाति तिवारी ने किया, श्रीमती तृप्ति शुक्ला, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती अदिति मिश्रा सहित अनेक महिलाओं एवं बालिकाओं ने विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *