रामनवमीं के शुभ अवसर पर 27 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के संबंध में श्री वेंकटेश मंदिर सदर बाजार बिलासपुर में बैठक का आयोजन

एस.पी.शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,बिलासपुर आज दिनांक 24 मार्च को श्री वेंकटेश मंदिर में 27 मार्च शुक्रवार श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री वेंकटेश मंदिर सदर बाजार बिलासपुर से संध्या 4:00 बजे कौशल्या नंदन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की शोभायात्रा,गरिमा पूर्ण यात्रा के सम्पादन हेतु नगर के समस्त सामाजिक धार्मिक व्यापारिक संस्कृतिक संगठनों की आवश्यक बैठक मंगलवार 24 मार्च दोपहर 3:00 बजे वेंकटेश मंदिर सदर बाजार में रखी गई जिसमें नगर के गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे, बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को श्री रामनवमीं भव्य शोभायात्रा गरिमामय माहौल में निकाली जाएगी जिसमें शहर के सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *