
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कॉर्फबॉल एसोसिएशन के महासचिव श्री आनंद सिंह ने बताया कि बिलासपुर जिले के पाँच खिलाड़ियों का चयन आगामी 37वें सीनियर नेशनल कॉर्फबॉल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम के लिए किया गया है।
यह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 26 मार्च से 29 मार्च 2026 तक श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, पालवल (हरियाणा) में आयोजित की जा रही है।
चयनित खिलाड़ियों में अमित पिल्लै, ऋषभ हैडलेस्कर , हर्ष सिंह ठाकुर, रुख्सार बेगम और आरती यादव शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने चयन शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की।
महासचिव श्री आनंद सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गर्व की बात है और चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
वरिष्ठ खिलाड़ियों – अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शृष्टि कंसकार, विकास गोरख, टी. प्रतीक राव और अर्पित मिश्रा – ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह बिलासपुर के लिए सम्मान की बात है।