चैत्र नवरात्र के षष्ठी पर धर्म जागरण समन्वय बिलासपुर एवं शहर के प्रतिष्ठित डाॅ परिवार के द्वारा विशाल 951 बालिकाओं के कन्या पूजन, से भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब बिलासपुर शहर के विभिन्न छेत्रो से आयी 951 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानकर उनका अभिनन्दन किया गया। यह आयोजन विनायक नेत्रालय एवं माखीजा सोनोग्राफी सेंटर के नवीन भवन मगरपारा में संपन्न हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में कन्याओ सहित शहर के गणमान्य जनो ने इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही साथ भक्तिमय वातावरण के माहौल में मां दुर्गा के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी धर्म जागरण समन्वय बिलासपुर एवं शहर के प्रतिष्ठित डाॅ ललित माखीजा के द्वारा किया गया, जिसमें कन्या पूजन के साथ-साथ कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। सभी कन्याओं का चरण धोकर, तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर और प्रसाद भेंट कर उपहार प्रदान कर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया गया। कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी सेवा और पूजन करना सनातन संस्कृति की परंपरा रही हैं,इस भाव के साथ आयोजन मे आये हुए बच्चो को सर्व प्रथम सनातन संस्कृति, समाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, एवं पर्यावरण को ध्यान मे रखकर बिना पालीथीन के उपयोग किये आधा ग्लास पानी देखकर पानी बचाव एवं बिजली का आवश्यकतानुसार उपयोग करने व गर्मी मे पशु पक्षियो के लिए दाना पानी रखने जैसे विषयो का संदेश दिया गया

इस अवसर पर समाज के विशिष्ट जनो ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार और आस्था को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहप्रांत प्रचारक नारायण नामदेव जी धर्म जागरण समन्वय के प्रांत परियोजना प्रमुख शंकर साव जी अभय सिंह डाॅ ललित माखीजा डाॅ ओम माखीजा डाॅ रिया माखीजा, भृगु अवस्थी,राजेश जिल्लारे रवि गोपाल, अमित तिवारी ,निधी प्रमुख राजा जैसवानी, महेश उपाध्याय, अरविंद दुबे,बबीता ताम्रकार, नारायण गोस्वामी,राजेश मिश्रा,पूनम सिंह, हितेश माखीजा, शोभा कश्यप, मीना गोस्वामी, दीप शिखा यादव शिव पटेल संदीप शर्मा किरण सिंह, पूनम श्रीवास, मीनाक्षी बोम्बर्डे, दीपा गंधर्व, आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *