

सड़क हादसे में घायल पत्रकार पुत्र के इलाज हेतु प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
बिलासपुर। प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य सरफराज मेमन के सुपुत्र मोहम्मद अल्फाज बीती रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार अपोलो अस्पताल में जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान घायल के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पत्रकार परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल, शादाब खान एवं अमन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।