वैदिक मंत्रोंचार के मध्य 11 पुरोहितों ने सम्पन्न कराया निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार

33 बटुकों ने धारण की व्रतबंध (जनेऊ)
 
रायपुर । कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल द्वारा रविवार, 29 मार्च को बैरन बाजार स्थित आर्शीवाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए भव्य निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन श्रद्धा और परंपरा के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ शामिल हुए और वैदिक विधि विधान के अनुसार उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार और आचार्यों के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ संस्कार
उपनयन संस्कार का आयोजन विद्वान आचार्यों के सानिध्य में पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बटुकों को यज्ञोपवीत धारण कराया गया और उन्हें सनातन परंपराओं के अनुसार ब्रह्मचर्य जीवन की शिक्षा दी गई। पूरे आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा, जिससे उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।

दूर-दराज से पहुंचे समाजजन ने उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना
इस सामूहिक उपनयन संस्कार में प्रदेश के कई जिलों से समाज के लोग शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था आर्शीवाद भवन में ही की गई थी। व्यवस्थाओं की सुव्यावस्था और सेवा भावना की सभी ने खुले दिल से प्रशंसा की।

उपनयन संस्कार समारोह में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा,  पूर्व विधायक महंत रामसुंदर दास, समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पाण्डेय, औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला जी बटुकों को आशीर्वाद देने पहुंचे, जनेऊ का महत्व प्रतिपादित किया।

आयोजन को सफल बनाने में पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्र और सचिव राजकुमार दीक्षित के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में शशिकांत मिश्रा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। आयोजन में संरक्षक गिरजा शंकर दीक्षित, राजकुमार अवस्थी, चन्द्रभूषण बाजपेयी, के अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, सहसचिव अनुराग पाण्डेय सहित उपनयन समिति के सह संयोजक/सभा-शिक्षा मंडल के पदाधिकारी/कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों/कान्यकुब्ज महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्यों / कान्यकुब्ज युवा मंडल का विशेष प्रशंसनीय सहयोग के कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *