छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन के ‘भीष्म पितामह’ जागेश्वर प्रसाद (जग्गू दादा) का सफल ऑपरेशन, हालत में सुधार

संवाददाता: बसंत राघव

पाटन/रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के वरिष्ठ नेता तथा 1965 से राज्य आंदोलन एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा के प्रथम समाचार पत्र के प्रणेता श्री जागेश्वर प्रसाद (जग्गू दादा) के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। 29 मार्च, रविवार को मोतीपुर (पाटन) में आयोजित ‘सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज’ के मंच से जन-जागरण को संबोधित करते समय वे अचानक स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति (हीट स्ट्रोक/ब्रेन स्ट्रोक*) के शिकार हो गए थे।

कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी तबीयत:
श्री जागेश्वर प्रसाद विष्णु देव साय सरकार की नीतियों और छत्तीसगढ़ी अस्मिता से जुड़े मुद्दों पर प्रखरता से अपनी बात रख रहे थे। शाम लगभग 4:30 बजे संबोधन के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहां उपस्थित राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे, चेतन देवांगन, श्यामू राम सेन सहित अन्य साथियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उन्हें आधे घंटे के भीतर रायपुर के नारायणा अस्पताल पहुंचाया।

सफल ऑपरेशन और रिकवरी:
चिकित्सकों के दल ने श्री जग्गू दादा का सफल ऑपरेशन किया है। वर्तमान में वे रिकवरी सेंटर में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं।

संपर्क और जानकारी:
आंदोलनकारियों और शुभचिंतकों की सुविधा के लिए ‘छत्तीसगढ़ी भवन’ में 24 घंटे जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य संबंधी अपडेट के लिए मोबाइल नंबर 9827150001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *