बिलासपुर प्रेस क्लब भवन के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण किया

      एसपी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से, 

बिलासपुर समाचार, आज दिनांक 12/04/2026 को बिलासपुर प्रेस क्लब भवन के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण पश्चात छत्तीसगढ़ के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण कर उसे क्रियान्वयन के लिए प्रेस क्लब को सौंपा,इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उनके साथ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, सचिव संदीप करिहार, उपाध्यक्ष किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष विजयकांति तिवारी, सहसचिव हरिशंकर गंगवानी एवं प्रेस क्लब के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे। लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर प्रेस क्लब के ऐतिहासिक इतिहास के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब अपनी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा,जैसा कि विदित है सौंदर्यीकरण/नवीनीकरण हेतु 31 लाख की राशि इन्होंने ही स्वीकृत की थी,उसी राशि से शानदार प्रेस क्लब भवन का पुनरुद्धार किया गया है। आज के इस कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *