लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल द्वारा विश्व पर्यावरण सुरक्षा विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

एस पी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से, बिलासपुर समाचार,विश्व संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन लायंस क्लब बिलासपुर रायल के द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “विश्व पर्यावरण सुरक्षा” रखा गया है, जिसके अंतर्गत प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर सकते हैं—
Earth (पृथ्वी 🌎)
पर्यावरण प्रदूषण से सुरक्षा
पॉलीथीन प्रदूषण से सुरक्षा
इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अपने द्वारा बनाए गए ड्राइंग एवं संबंधित विषय पर निबंध तैयार कर 25 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे तक व्हाट्सएप नंबर 7509886288 पर भेजना होगा।
प्रतिभागियों को अपने नाम, कक्षा तथा चयनित विषय का उल्लेख अनिवार्य रूप से करना होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल के सदस्यों ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता एवं जिम्मेदारी प्रदर्शित करने का आग्रह किया है।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम एवं मोबाइल नंबर उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं।कार्यक्रम निदेशक
डॉ. बरखा सिंह से उक्त जानकारी प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *