गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

बिलासपुर । गौ सम्मान आह्वान अभियान बिलासपुर द्वारा गौ सेवा एवं संरक्षण तथा उसे राष्ट्र माता घोषित कराने एवं गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद कराने की माँग हेतु हस्ताक्षर अभियान के लिए सम्मान, विमोचन,विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन पूजा विधानी महापौर बिलासपुर नगर निगम के मुख्य आतिथ्य, डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार की अध्यक्षता एवं डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव , डाॅ विष्णु कुमार तिवारी, राजेश सोनार, ध्रुव देवांगन तथा सुखेन्द्र श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर राम निहोरा राजपूत, सुखेन्द्र श्रीवास्तव एवं राजेश सोनार द्वारा गौ सेवा एवं संरक्षण पर केन्द्रित गीतों की संगीतमय प्रस्तुति की गई तथा गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एवं गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद कराने की माँग हेतु हस्ताक्षर अभियान के सराहनीय कार्य के लिए राम निहोरा राजपूत का सम्मान किया गया ।तथा इस हेतु पंपलेट का विमोचन तथा वितरण किया गया ।
इस अवसर पर अध्यक्षीय उदबोधन में डाॅ विनय कुमार पाठक ने कहा कि गौ माता की सेवा एवं संरक्षण तो हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है क्योंकि धार्मिक मान्यता है कि गौ माता में सभी देवताओं का वास माना जाता है और गौ सेवा को पुण्य कार्य माना जाता है अतः गौ सेवा संरक्षण हम सभी का दायित्व है । इस अवसर पर उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एवं गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद कराने की माँग हेतु हस्ताक्षर अभियान का समर्थन करते हुए स्वंय हस्ताक्षर किये ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव , डाॅ विष्णु कुमार तिवारी, राजेश सोनार, सुखेन्द्र श्रीवास्तव एवं ध्रुव देवांगन , शीतल प्रसाद पाटनवार, राजेन्द्र तिवारी, अवधेश गुप्ता , पूर्णिमा तिवारी ने भी इस अभियान हेतु अपना समर्थन देते हुए अपने विचार व्यक्त किये एवं हस्ताक्षर किये ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने हस्ताक्षर अभियान का समर्थन करते हुए सभी ने हस्ताक्षर किये । कार्यक्रम का संचालन डाॅ शत्रुघन जेसवानी ने किया एवं आभार प्रदर्शन डाॅ आशीष श्रीवास ने किया । इस अवसर पर अभियान के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *