
एस पी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से, रायपुर समाचार, आज दिनांक 24/04/2026 को किसान किताब dsc, पदोन्नती, एवं वेतन में विसंगति के सम्बंध सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से सौजन्य मुलाकात कर चर्चा किया गया, dsc किसान किताब के सबंध में विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से चर्चा उपरान्त उपायुक्त महोदय एवं nic से संबंधित अधिकारियों से 4 :00 बजे पुनः चर्चा किया गया किसान किताब के बनाये जाने सबंधी सर्कुलर आदि की जानकारी को cglrc, rbc, आदि का अवलोकन किया गया तथा भुईया में विसंगति/त्रुटि एवं भुईया id को पटवारी, आर आई, nt, तहसील दार, sdm, nic, बैंक, पंचायत सचिव, आदि के द्वारा चलाये जाने के संबंध में प्रांताध्यक्ष के द्वारा सरलता एवं सहजता पूर्वक विधिवत विधिक प्रावधान के तहत dsc कराए जाने की बात रखा गया तथा दस्तावेज की मांग भी किया गया कि पटवारियों के द्वारा dsc करने का प्रावधान संबंधी नियम/सर्कुलर आदि की अवलोकन हेतु मौखिक चर्चा किया गया, जिसके संबंध में नियम सर्कुलर आदि की जानकारी संचालक महोदय से जानकारी मिलने के बाद में बताये जाने की बात कही गई ,dsc करने के संबंध में प्रान्त के आगामी निर्देश का इंतजार करने की बात कही गई है, इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा रबी गिरदावरी डीसीएस के माध्यम से कराया गया था,जो आज तक भुंइया पोर्टल में शो नहीं हो रहा है,जिससे पूरे प्रदेश के किसान लोन से एवं अन्य शासकीय योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।आज के इस मुलाकात में भागवत कश्यप प्रांताध्यक्ष, ज्योतिष सर्वे कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष,प्रमोद टंडन कोषाध्यक्ष, कमलेश तिवारी जिलाध्यक्ष रायपुर एवं राजेश बंजारी तथा अन्य पदाधिकारी राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ उपस्थित थे।