
एस पी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से
बिलासपुर समाचार , श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा पशु पक्षियों की सुरक्षा को देखते हुए इस भीषण गर्मी में खुड़िया के जंगल में उनके लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की है, ताकि इस विकराल गर्मी में प्यास से उनकी मृत्यु न हो, उन्होंने इस मुहिम में सभी नागरिकों से अपील की है कि इस पवित्र कार्य में शामिल होकर बेजुबान जानवरों, पशु-पक्षियों को मरने से बचाया जा सके।आपका एक छोटा सा प्रयास लाखों पशु-पक्षियों, जंगली जानवरों की रक्षा कर सकता है,इस मुहिम में फाऊंडेशन के फाउंडर/ डायरेक्टर गौरव (उत्कर्ष) शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर रमेश वैष्णव शहरी हेल्थ प्रेसिडेंट धर्मेश बंजारे शामिल थे।