बिलासपुर में 17 मई को होगा ‘राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त’ गौरव ग्रन्थ का विमोचन

संवाददाता: बसंत राघव

बिलासपुर | 13 मई । प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी और गहोई वैश्य समाज, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 17 मई 2026, रविवार को शासकीय जे.पी. वर्मा कला/वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर में एक भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा।

  कार्यक्रम में संपादक मनोहर लाल बरसैंया, डॉ. मीतू बरसैंया एवं डॉ. विनोद कुमार गुप्त द्वारा संपादित गौरव ग्रन्थ _'राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त'_ का लोकार्पण किया जाएगा। समारोह सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति श्री चन्द्र भूषण बाजपेयी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ, बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक करेंगे।

     विशिष्ट अतिथियों में संपादक श्री मनोहर लाल बरसैंया, जे.पी. वर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्याम लाल निराला, गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण बिलैया एवं डॉ. आर.के. गांधी उपस्थित रहेंगे।

      आयोजन में नगर के प्रबुद्धजन, साहित्यकार और गहोई समाज के सदस्य सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. राघवेंद्र कुमार दुबे अध्यक्ष, डॉ. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, डॉ. बजरंगबली शर्मा सचिव एवं श्री विष्णु कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष सहित पूरी टीम सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *