विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्व पटवारी संघ जिला बिलासपुर के द्वारा पौधारोपण कार्य संपन्न

बिलासपुर समाचार, आज दिनांक 05/06/2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर राजस्व पटवारी संघ के अमन विहार मंगला स्थित भवन में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला शाखा बिलासपुर के द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड़ जिसमें पीपल,नीम,बरगद,अशोक,करंज,बिही और आंवला लगाया गया और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई,जैसा कि सब जानते हैं कि आज के इस प्रदूषण और विकराल गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना अति आवश्यक हो गया है, अगर आज हम वृक्षारोपण कर पौधे नहीं लगाते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब हमें इसका दुष्प्रभाव देखना निश्चित है।आज की इस विषम परिस्थिति में सभी नागरिकों से करबद्ध निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर इस महत्वपूर्ण कार्य के सहभागी बनें।आज के इस पौधारोपण कार्यक्रम में राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के प्रमुख सलाहकार एस.पी.शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष देव कश्यप, रामकिशोर भोई, प्रयास बाकरे, शमसेर मोहम्मद और मनोज साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *