“भिड़ समझकर डर गए लोग! असल में निकली ये खतरनाक दिखने वाली बीटल, जानिए सच”

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ – सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब सी कीड़े की तस्वीर वायरल हो रही है। काला शरीर, पीले धब्बे और नारंगी पैर… देखते ही लोग इसे खतरनाक भिड़ या तैया समझ बैठे। लेकिन असलियत जानकर आप भी चौंक जाएंगे!

ये कोई जहरीली भिड़ नहीं, बल्कि Wasp Beetle है, जिसका वैज्ञानिक नाम Clytus arietis है। ये लॉन्गहॉर्न बीटल फैमिली से ताल्लुक रखती है और भिड़ जैसी दिखकर खुद को दुश्मनों से बचाती है।

क्यों फैल रहा है डर?
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून से पहले ये बीटल घरों, कपड़ों और फर्नीचर पर दिखने लगी है। दिखने में खतरनाक होने की वजह से लोग घबरा रहे हैं।

सच क्या है?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये बीटल इंसानों के लिए बिलकुल भी खतरनाक नहीं है। न ये काटती है, न डंक मारती है। हाँ, अगर इसे दबाओगे तो हल्का काट सकती है। लेकिन असली नुकसान ये लकड़ी के फर्नीचर को पहुंचाती है। इसके लार्वा सूखी लकड़ी के अंदर सुरंग बना देते हैं।

क्या करें अगर दिखे?
विशेषज्ञों की सलाह है कि इसे मारें नहीं। पेपर या कपड़े की मदद से उठाकर बाहर छोड़ दें। घर में नमी और अंधेरा कम रखें, और लकड़ी के सामान पर नीम का तेल लगाते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *