
बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ में जून की झुलसाने वाली गर्मी और चिपचिपी उमस के बीच स्कूलों को 16 जून से खोलने का फैसला अब अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के निशाने पर आ गया है।
कांग्रेस के युवा नेता काजू महराज ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री और जिला प्रशासन से अपील की हैं छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों का संचालन 1 जुलाई 2026 से ही शुरू किया जाए।
श्रीसूर्या पुष्पा को काजू महराज ने कहा,
“प्रदेश में अभी तापमान 42-44 डिग्री के आसपास बना हुआ है और उमस ने स्थिति और खराब कर दी है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों का सुबह-सुबह स्कूल आना-जाना सीधे उनकी सेहत से खिलवाड़ है। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा हर पल बना हुआ है।”
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जनहित और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल निर्णय लिया जाए।
“सरकार का उद्देश्य शिक्षा देना है, लेकिन अगर बच्चे बीमार पड़ गए तो पढ़ाई का क्या फायदा? पहले जीवन, फिर शिक्षा।” – काजू महराज