द्रोणा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘शाला प्रवेश उत्सव’, तिलक लगाकर हुआ नए सत्र का स्वागत

बिलासपुर/तखतपुर: द्रोणा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत बड़े उत्साह और उमंग के साथ ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के रूप में की गई। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर, चॉकलेट, पेन-पेंसिल और हाथ से बनी रचनात्मक वस्तुएं देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।

कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन डॉ. अशोक पांडे, डायरेक्टर मीनू पांडे, प्राचार्या मानसी गोवर्धन और उप-प्राचार्या रामा मिश्रा उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों को नए सत्र के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक तखतपुर ब्लॉक सीमा त्रिपाठी और संकुल समन्वयक राजेश तिवारी ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा की गई इस अनूठी पहल की खुलकर सराहना की और आयोजन को सफल बताया।

शिक्षकों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ बच्चों का स्वागत कर इस दिन को यादगार बना दिया। नए सत्र को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *