बिलासपुर दहला: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर CBI जांच की हुंकार, देवकीनंदन चौक पर उमड़ा जनसैलाब

बिलासपुर – बिहार के भोजपुर के भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर ने अब बिलासपुर की सड़कों पर आग लगा दी है। मंगलवार को देवकीनंदन चौक पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और सिस्टम से सीधा हिसाब मांगा।

“झूठी जांच नहीं चलेगी, CBI से जांच कराओ!”
हिंदू समाज के बैनर तले हुए इस उग्र प्रदर्शन की अगुवाई नवीन तिवारी ने की। नारेबाजी गूंज रही थी – “भरत भूषण को न्याय दो, सच्चाई पर से पर्दा हटाओ!” प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन मामले को दबाने में लगा है, जबकि जनता सच जानने के लिए बेताब है।

मंच से गरजे वक्ता:
नेताओं ने भरत भूषण तिवारी को “समाज की आवाज” बताते हुए कहा कि अगर किसी वर्दीधारी ने कानून को ताक पर रखा है तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। किसी भी कीमत पर लीपापोती बर्दाश्त नहीं होगी।

प्रदर्शन खत्म होते-होते पूरा शहर इस मुद्दे पर दो भागों में बंट गया। लोगों की मांग एक है – त्काल निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और जनता के सामने सच।

अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन जनता के इस आक्रोश को सुनेगा, या फिर एक और मामला फाइलों में दब कर रह जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *