लूतरा शरीफ दरगाह में बड़ा बदलाव, इरशाद अली हटाए गए, हाजी इकबाल हक बने नए मुतवल्ली

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने दरगाह लूतरा शरीफ, सीपत की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कर बड़ा फैसला लिया है।

क्या हुआ:

  • लंबे समय से कार्यकारी अध्यक्ष रहे इरशाद अली को हटाया गया। उनके कार्यकाल में मनमर्जी, अव्यवस्था और अफरा-तफरी की लगातार शिकायतें आ रही थीं।
  • अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता मो. हाजी इकबाल हक को नया मुतवल्ली/अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • वक्फ बोर्ड ने नई समिति बनाकर वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की नियमित निगरानी का निर्देश दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजी इकबाल हक के मिलनसार और समाजहितैषी स्वभाव से दरगाह में पारदर्शिता बढ़ेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। वक्फ बोर्ड के इस फैसले का क्षेत्र में स्वागत हो रहा है।

नई समिति के प्रमुख पदाधिकारी:

  • मुतवल्ली: हाजी मो. इकबाल हक, बिलासपुर
  • नायब मुतवल्ली: मोहम्मद सिराज, रायपुर | रोशन खान, लूतरा शरीफ
  • सेक्रेटरी: रियाज अय्यूब, सीपत
  • खजांची: फैजान अहमद शेख, बेलतरा
  • नायब खजांची: जावेद रब्बानी, कोरबा

इसके अलावा हाजी गुलाम साबरी, हाजी मोहम्मद कुद्दूस, अब्दुल रहीम, हाजी जीनत अहमद सहित 14 सदस्य भी समिति में शामिल हैं।

नई समिति आगामी आदेश तक संस्था का संचालन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *