इनर व्हील क्लब का नए सत्र का शंखनाद: डायलिसिस मरीज को सालभर मदद, पूर्व सीएमएचओ को लाइफटाइम अचीवमेंट

बिलासपुर, 1 जुलाई: विश्व के सबसे बड़े महिला वॉलंटियर सर्विस संगठन ‘इंटरनेशनल इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर’ द्वारा आज 1 जुलाई को नए सत्र का भव्य शंखनाद किया गया। दोस्ती और सेवा की भावना के साथ क्लब ने इस वर्ष की थीम “ग्रो एंड फ्लोरिश” के तहत पहले ही दिन फैमिली वेलफेयर और हेल्थ प्रोजेक्ट का आगाज किया।

कार्यक्रम में एक 19-20 वर्षीय युवक, जिसका प्रतिदिन डायलिसिस होता है, उसे क्लब द्वारा तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की गई एवं फल भेंट किए गए। साथ ही क्लब ने साल भर तक उसे आर्थिक सहायता देने का संकल्प भी लिया।

इसके साथ ही, ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ (Doctors’ Day) के अवसर पर सिम्स के पूर्व सीएमएचओ व चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रभाष श्रीवास्तव को लेप्रसी एवं एआरटी (ART) सेक्टर में उनके उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण और दीर्घकालीन सेवा भावना के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ से विभूषित किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट डॉ. संगीता मनीष बनाफर, सेक्रेटरी निशा छत्री, पास्ट एसोसिएशन ट्रेजरर रेखा सक्सेना, पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन जयश्री भट्टाचार्य, पास्ट प्रेसिडेंट ग्लोरिया पिल्ले, आईएसओ अश्विनी यादव, पास्ट प्रेसिडेंट परवीन आलम, सावित्री अग्रवाल, राजश्री देशमुख सहित सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *