पार्षद अमित तिवारी की पहल से वार्ड 32 में खत्म हुआ जल संकट: मोटर फिटिंग पूर्ण, कनेक्शन चालू होते ही मिलेगा पानीसरजू बगीचा-सुकखू बाड़ा के नए बोरवेल में सबमरसिबल पंप स्थापित, आज होगा स्टार्टर कनेक्शन

बिलासपुर, 2 जुलाई 2026: वार्ड क्रमांक 32 के सरजू बगीचा और सुकखू बाड़ा क्षेत्र के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दशकों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे इस इलाके में स्थापित नए बोरवेल में बुधवार देर शाम समरसिबल मोटर की फिटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया।

पार्षद अमित तिवारी की निगरानी में श्रमिकों ने तिपाई की सहायता से पूरी सतर्कता के साथ पंप को बोर में उतारा। पार्षद ने बताया कि गुरुवार को स्टार्टर एवं विद्युत कनेक्शन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कनेक्शन चालू होते ही लोगों को नल के माध्यम से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। बोर का पानी स्वच्छ होते ही शुक्रवार से नियमित आपूर्ति होगी।

किन्हें मिलेगा लाभ: इस बोर के चालू होने से सरजू बगीचा की तंग गलियों एवं सुकखू बाड़ा के सैकड़ों परिवारों को घर बैठे नल से पर्याप्त जलापूर्ति होगी। भीषण गर्मी में टैंकर पर निर्भरता तथा दूर से पानी लाने की बाध्यता अब समाप्त हो जाएगी।

पार्षद अमित तिवारी ने कहा, “वार्ड की जनता से किया गया एक-एक वादा निभाया जाएगा। मोटर फिटिंग हो चुकी है, बस कनेक्शन चालू होते ही वार्डवासियों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। बुनियादी सुविधा के लिए अब किसी को परेशान नहीं होना पड़ेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *