स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026बिलासपुर के 20 शिक्षक आज राष्ट्रीय मंच पर होंगे सम्मानित

बिलासपुर/रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट शिक्षण और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आज, मंगलवार 15 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे रायपुर स्थित विमतरा, मधु पिल्लै चौक, शांति नगर में भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित समारोह भूतपूर्व प्रधानपाठक स्व. श्री हरिवंश मिश्र की पुण्य स्मृति को समर्पित है, जिनका सम्पूर्ण जीवन शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा को समर्पित रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी होंगे। अध्यक्षता एन.आर. स्टील, रायगढ़ के संस्थापक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान) एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा हिंदी सलाहकार डॉ. चितरंजन कर तथा राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा मंचासीन रहेंगे।

इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के एक उच्चस्तरीय पैनल द्वारा निर्धारित मानकों पर गहन मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन के बाद पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से देश के विभिन्न राज्यों से कुल 250 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है।

बिलासपुर जिले से चयनित 20 शिक्षक:
सुशील कुमार पटेल, बलदाऊ सिंह श्याम, मनोज यादव ‘रतनपुर’, मनोज यादव, जय कौशिक, योगेश करंजगांवकर, कलेश्वर साहू, तृप्ति यादव, निशा अवस्थी, लक्ष्मी माल्या, राजेश यादव, अनिल शर्मा, संतोषी यादव, आशा उज्जैनी, प्रवीण मिश्रा, रागिनी मिश्रा, विपिन मनहर, मंजू बाला जायसवाल, रंजना शर्मा एवं संगीता सानन।

संस्था के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह सम्मान चयनित शिक्षकों द्वारा गुणात्मक शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, डिजिटल शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का राष्ट्रीय अभिनंदन है। उन्होंने कहा, “जब एक शिक्षक सम्मानित होता है, तो पूरी शिक्षा व्यवस्था, उसके विद्यार्थी और समाज का भविष्य सम्मानित होता है।”

इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में डिजेंद्र कुर्रे, प्रेमचन्द साव, डॉ. प्रज्ञा सिंह, रिंकल बग्गा, तरुण कुमार दास, मोहन लहरी, पीतांबर मानिकपुरी, अजय कुमार जायसवाल, जितेन्द्र मिश्रा, रुद्र नारायण तिवारी, वीरेंद्र कुमार कर, रीता पति, शैलेन्द्र नायक, मनोज मुच्छावड़, योगेश सिंह ठाकुर, गायत्री मिश्रा, एम.एन. वर्मा और आनंद शर्मा सहित राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *