
राधव से ज्ञानचंद तक 8 कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प – ‘एक पेड़, सौ वरदान’
मुंगेली। भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर मुंगेली विकासखंड के ग्राम बाकी में श्री सूर्य पुष्पा फाउंडेशन के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर गाँव के मंदिर प्रांगण में औषधीय महत्व वाले बेल का पेड़ लगाया गया।
हरियाली के सारथी बने ये 8 नाम
फाउंडेशन के सदस्य शिवराम यादव, तुलाराम साहू, लल्लू साहू, रज्जू मानिकपुरी, राघव साहू, चमन यादव, भुवन यादव और ज्ञानचंद साहू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विधि-विधान से बेल का पौधा रोपा। पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी सदस्यों ने ली।
संकल्प और संदेश
पौधरोपण के बाद सदस्यों ने एक स्वर में कहा, “रथ यात्रा सेवा और समर्पण का प्रतीक है। बेल का वृक्ष भगवान शिव को अति प्रिय है और औषधीय गुणों से भरपूर है। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। यह आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और स्वास्थ्य देगा।” युवाओं ने पौधे की देखरेख का संकल्प भी लिया।