
रायपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवल वर्मा जी को क्लब का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी और प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति नवल वर्मा की सामाजिक सक्रियता, अनुभव और संगठन के प्रति सहयोग की भावना को ध्यान में रखते हुए की गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
क्या होंगे दायित्व
प्रदेश संरक्षक के रूप में नवल वर्मा संगठन के प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रेस रिपोर्टर क्लब को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे।
पत्रकारों की समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर संगठन को उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही संगठन के विस्तार, सामाजिक एवं जनहित गतिविधियों तथा पत्रकार हित से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।
प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत (पं.क्र.6417, स्थापना 2005) संस्था है। क्लब समाज और पत्रकारिता के बीच सकारात्मक संवाद, पत्रकारों की एकता तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देने के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है।
क्लब के पदाधिकारियों ने नवल वर्मा को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संगठन पत्रकार हित, जनहित और संगठनात्मक एकता के उद्देश्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।