जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर द्वारा सावन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर ने मनाया सावन उत्सव, सरिता द्विवेदी बनीं सावन सुंदरी

बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा 22 अगस्त 2026 को सावन उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीया कुरैशी मैडम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला न्यायाधीशों एवं महिला अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या में गरिमामय उपस्थिति रही।

सावन उत्सव के दौरान सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ता सरिता द्विवेदी को सावन सुंदरी का खिताब दिया गया।

अन्य कार्यक्रमों में मेहंदी में आरती गुप्ता को प्रथम पुरस्कार, पंक्चुअलिटी में विजयलक्ष्मी, प्रियंका, प्रीती महेश्वरी, फरीदा खान, नृत्य में सम्पा सराफ, ज्योति गुप्ता, कविता आर्या, किरण भोई, आरती गुप्ता को पुरस्कार प्राप्त हुआ। स्पीच में गुंजन तिवारी और गीत में प्रियंका गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ ही रंगारंग नृत्य, सावन के गीत, विभिन्न मनोरंजक खेल एवं सावन के झूले का सभी ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी एवं संचालन व्यवस्था संघ के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव अधिवक्ता सचिन दिग्रस्कर के मार्गदर्शन में की गई।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अनुराग बाजपेई, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सचिव विवेक पांडे, महिला उपाध्यक्ष राधा रजक, कोषाध्यक्ष श्वेता शास्त्री, लाइब्रेरी सचिव मनोज सिंह ठाकुर, सह-सचिव शंकर चतुर्वेदानी, कार्यकारिणी सदस्य प्रतिज्ञा सिंह, अनुश्री, हेमलता साहू, पप्पू साहू, गौरव चंद्राकर एवं रोहित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *