
बिलासपुर। आजाद गणेश उत्सव समिति, सरजू बगीचा द्वारा गणेश उत्सव के पावन अवसर पर श्री श्याम सुमिरन भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
यह भव्य भजन संध्या 17 सितंबर 2026, शाम 7:15 बजे गणेश पंडाल, सरजू बगीचा में होगी।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक दीनू शर्मा, गीतिका दास और अंकित सोनी (बिलासपुर) अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है