नंदी बाबा पर धारदार हथियार से हमला, रात में गौसेवकों ने पहुंचकर किया उपचार

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में एक नंदी बाबा पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर गौ सेवा धाम की गौसेवक टीम देर रात सेवा के लिए मौके पर पहुंची।

सकरी क्षेत्र के प्रभारी संजय गोदनी जी, शुभम मिश्रा जी एवं छतौना टीम के प्रह्लाद जी सहित गौसेवकों ने घायल नंदी बाबा की सेवा-सुश्रुषा की और आवश्यक उपचार कराया।

घटना को लेकर गौसेवकों में रोष है। संजय गोदनी जी द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, ताकि नंदी बाबा पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

गौसेवकों ने अपील की है कि पशुओं के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता न की जाए और ऐसी घटनाओं की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों या गौसेवा टीम को दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *