
बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन, बिलासपुर में “श्रेष्ठ समाज की स्थापना में आध्यात्मिकता का महत्व” जन-जागृति अभियान के समापन समारोह में बिलासपुर NGO महागठबंधन को सम्मानित किया गया।
महागठबंधन की ओर से गैर सरकारी संगठन की टीम ने मंच से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह ग्रहण किया। यह सम्मान बाढ़ राहत, वृक्षारोपण और निरंतर जनसेवा कार्यों के लिए दिया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति बी.डी. राठी जी, जिलाधीश संजय अग्रवाल जी, समाजसेवी उद्योगपति प्रवीण झा जी ब्रह्माकुमार सुरेश गुप्ता जी एवं मुख्य सेवा केंद्र प्रभारी स्वाति दीदी जी उपस्थित रहे।
महागठबंधन के प्रतिनिधियों ने कहा – “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और आध्यात्मिकता से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव है।”