
ब्रह्माकुमारीज राजयोग भवन, बिलासपुर में आयोजित “श्रेष्ठ समाज की स्थापना में आध्यात्मिकता का महत्व” जन-जागृति अभियान के समापन समारोह में श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन को निस्वार्थ समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति बी.डी. राठी जी, जिलाधीश संजय अग्रवाल जी, ब्रह्माकुमार सुरेश गुप्ता जी एवं मुख्य सेवा केंद्र प्रभारी स्वाति दीदी जी उपस्थित रहे। फाउंडेशन की टीम ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह ग्रहण किया।