बिलासपुर हॉकी प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, पुलिस प्रशासन के सहयोग से सरदार वल्लभभाई पटेल को ट्रिब्यूट

बिलासपुर, 2 अक्टूबर। बिलासपुर हॉकी प्रीमियर लीग का आज भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। जिला पुलिस प्रशासन के ‘चेतना’ कार्यक्रम के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को ट्रिब्यूट देते हुए यह लीग स्टार मल्टी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्पॉन्सरशिप में आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री जी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंकज कुमार पटेल जी (एडिशनल एसपी, बिलासपुर), वीरेंद्र बहादुर पंच (एडीएम, बिलासपुर), भूपेंद्र गुप्ता (रक्षित निरीक्षक, पुलिस लाइन), हॉकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपेई, स्टार मल्टी वेंचर के सीईओ मिर्जा जुनैद बेग, मार्केटिंग हेड शेख अकरम, मिर्जा सोहेल बेग, अनिल कुमार पाठक, रवीश गुलहरे, अशोक भंडारी, आशीष पाल जी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के संरक्षक सैयद मुश्ताकुद्दीन, अध्यक्ष शरद राजेश हेनरी, आयोजन सचिव भुट्टो राज, आबिद भाई, मिर्जा नावेद बेग, मिर्जा फरीद बेग, सैयद सुलतानुद्दीन, सोनू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात सभी 6 टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन धनीराम यादव ने किया और आभार प्रदर्शन भुट्टो राज ने किया।

पहले दिन के मैच परिणाम

1. बिलासपुर टाइगर्स vs बिलासपुर हीरोज: संघर्षपूर्ण मुकाबले में बिलासपुर टाइगर्स ने 4-3 से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच ओंकार यादव रहे।

2. बिलासपुर वॉरियर्स vs बिलासपुर पैंथर: बिलासपुर वॉरियर्स ने 3-1 से जीत हासिल की। दो गोल करने वाले सागर सूर्यवंशी मैन ऑफ द मैच रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *