डॉ. विनय कुमार पाठक थावे विद्यापीठ के कुलपति पद पर द्वितीय कार्यकाल के लिए पुनः नियुक्त

बिलासपुर/हरिद्वार। थावे विद्यापीठ के हरिद्वार अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. विनय कुमार पाठक को बिहार के गोपालगंज स्थित थावे विद्यापीठ के कुलपति पद पर द्वितीय कार्यकाल के लिए पुनः नियुक्त किए जाने पर साहित्यिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक जगत में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों, साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
इस अवसर पर कुलाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी (डॉ.) हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज, प्रतिकुलपति डॉ. जंग बहादुर पांडेय, कुलसचिव डॉ. पी. एस. दयाल यति एवं उप-कुलसचिव डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल, स्थानीय संयोजक डॉ गजेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
डॉ. पाठक का शैक्षणिक अनुभव, अकादमिक दृष्टिकोण तथा नेतृत्वकारी भूमिका उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय महत्त्व रखती है। उनके पुनः कुलपति नियुक्त होने को विद्यापीठ के शैक्षणिक विकास, अनुसंधान, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।
उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का गौरव भी बढ़ा है। छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े डॉ. पाठक ने अपनी शैक्षणिक एवं साहित्यिक यात्रा के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में थावे विद्यापीठ शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ अर्जित करे तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और अधिक सुदृढ़ करे, ऐसी मंगलकामना व्यक्त की गई है।
डॉ. विनय कुमार पाठक को पुनः कुलपति पद का दायित्व मिलने पर उनके उज्ज्वल कार्यकाल, उत्तरोत्तर प्रगति एवं नई उपलब्धियों के लिए दक्षिण कोसल साहित्य एवं कला परिषद बिलासपुर के डॉ विवेक तिवारी, डॉ राघवेंद्र दुबे, डॉ शत्रुघ्न जेसवानी, शीतल प्रसाद पाटनवार, बालगोविंद अग्रवाल, मनोहर दास मानिकपुरी, राम निहोरा राजपूत, डॉ अंकुर शुक्ला, डॉ आशीष श्रीवास सहित समस्त सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *