गार्गी फाउंडेशन का समाज गौरव सम्मान 2026: बिलासपुर में समाजसेवियों को मिलेगा सम्मान, अमर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

28 अक्टूबर को होटल रीति रिवाज में होगा भव्य आयोजन, बिंदु सिंह कछवाहा के नेतृत्व में समाज के नायकों को किया जाएगा सम्मानित

बिलासपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करने के लिए गार्गी फाउंडेशन द्वारा समाज गौरव सम्मान 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, एनजीओ और वॉलंटियर्स को समर्पित है।

फाउंडेशन की मुख्य आयोजक बिंदु सिंह कछवाहा जी ने बताया कि समाज में बदलाव केवल विचारों से नहीं, बल्कि उन लोगों के समर्पण, सेवा और कर्मों से आता है, जो दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटे रहते हैं। इसी भावना को सम्मान देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि होंगे अमर अग्रवाल

इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री अमर अग्रवाल जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक, बिलासपुर होंगे। उनके करकमलों से समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण:

दिनांक: 28 अक्टूबर 2026, बुधवार
समय: शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक
स्थान: होटल रीति रिवाज, थर्ड फ्लोर, सीपत चौक, सरकंडा, बिलासपुर
संपर्क: 83193 53624

किसे मिलेगा सम्मान?

जिन व्यक्तियों या संस्थाओं ने जनसेवा, जनजागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया है, उन्हें इस मंच पर सम्मानित किया जाएगा। यदि आप भी समाज के लिए कार्य कर रहे हैं या आपके आसपास कोई ऐसा सेवाभावी व्यक्तित्व है, तो आप अपना नामांकन भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *