डॉ. मीनू पांडेय को ग्लोबल लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला सम्मान।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हुई सराहना

देहरादून। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली डॉ. मीनू पांडेय, निदेशक, द्रोणा कॉलेज एवं द्रोणा पब्लिक स्कूल, को ग्लोबल लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम “द बिजनेस एसेंट एवं ग्लोबल ट्रायम्फ फाउंडेशन” के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “Leadership Beyond Boundaries” रही।

समिट में शिक्षा, उद्योग, प्रबंधन और सामाजिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार, समावेशिता और सतत विकास को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान “Transforming Education Through Visionary Leadership, AI & Future-Ready Learning” विषय पर विशेष चर्चा हुई। इसमें शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

डॉ. मीनू पांडेय को द बिजनेस एसेंट पत्रिका के नवंबर 2025 अंक में भी स्थान दिया गया है, जिसमें उन्हें शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाली दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व, संस्थागत विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के महत्व को रेखांकित करता है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने विचारों का आदान-प्रदान किया तथा शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *