
बिंदु कच्छवाहा के जन्मदिवस पर होटल रीति-रिवाज में भव्य आयोजन, समाज के नायकों को किया गया सम्मानित
बिलासपुर। गार्गी फाउंडेशन द्वारा बिंदु करण सिंह कछवाहा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर स्थानीय होटल रीति-रिवाज, बिलासपुर में समाज गौरव सम्मान समारोह 2026 का गरिमामय एवं भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व एवं आयोजन बिंदु करण सिंह कछवाहा — अध्यक्ष, गार्गी फाउंडेशन, निदेशक — होटल रीति-रिवाज एवं OTT रेस्टोरेंट, संयोजक — भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने शिरकत की और समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे —
1. पूजा विधानी — महापौर, नगर निगम बिलासपुर
2. दीपक सिंह — जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बिलासपुर
3. प्रवीण दुबे — जिला उपाध्यक्ष, भाजपा
4. श्याम साहू — एमआईसी सदस्य, नगर निगम
5. चंद्रप्रकाश मिश्रा — एल्डरमेन, नगर निगम
इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु, एनजीओ प्रतिनिधि, अधिवक्ता, चिकित्सक, युवा साथी एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

समाज के नायकों का सम्मान
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, साहित्य, कला, व्यापार, एनजीओ एवं सामाजिक संगठन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सुषमा पांड्या द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, सम्मानित जनों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।