
राजस्व पटवारी संघ ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर CM के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, हड़ताल जारी
(कार्यकारी संपादक एसपी शुक्ला की कलम से)
बिलासपुर। आज दिनांक 28/10/2026 को जिले के समस्त पटवारियों ने कोन्हेर गार्डन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर कलेक्टर को अपनी तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।
राजस्व पटवारी संघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू ने बताया कि राजस्व पटवारी संघ अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु आंदोलनरत है तथा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर है।
पटवारी संघ की 3 प्रमुख लबिंत एवं न्यायोचित मांगें:
1. पटवारी से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति।
2. वेतन विसंगति का निराकरण।
3. PV App का बहिष्कार।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के द्वारा अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया जा रहा है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि पटवारी संवर्ग की लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनका शीघ्र निराकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करें।