इधर अर्नब तूफान का कहर, दूसरे तरफ पटवारियों की हड़ताल का असर।

एस.पी.शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,        

बिलासपुर समाचार, पटवारियों की प्रांतीय हड़ताल का असर अब जनजीवन पर दिखाई देने लगा है,आय,जाति, निवास, सीमांकन,बटांकन, नामांतरण, आरबीसी प्रकरण, न्यायालयीन प्रतिवेदन आदि सभी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गये हैं, फिर भी ये अड़ियल सरकार पटवारियों की मांगों पर कोई विचार अभी तक नहीं कर पाया है। पटवारियों की जो तीन मांग हैं वे बिल्कुल जायज हैं और उन्हें नहीं मानना एकदम नाजायज है, पता नहीं सरकार कब सुध लेगी, अभी आये अर्नव तूफान के कारण खेतों में लगी फसल uh भी कई जगहों पर प्रभावित हुई है उसका सर्वे भी हड़ताल के कारण बाधित है, सरकार से आग्रह है कि पटवारियों की जायज मांगों पर उचित कार्यवाही करते हुए इस हड़ताल को जल्दी खत्म करवाये,ताकि राजस्व विभाग के रुके कार्य अपनी पटरी पर आ सके, राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष विजय भारत साहू ने बताया कि हमारी हड़ताल पूरी तरह सफल है और जब तक मांगों का निराकरण नहीं होता तब तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *