दीपावली पर नकटी गाँव पहुँचे वीरेन्द्र सिंह तोमर, बोले – हम नकटी गाँव को भूले नहीं हैं

रायपुर, छत्तीसगढ़। नकटी गाँव कुछ महीने पहले प्रशासनिक कार्रवाई के कारण सुर्खियों में आया था। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी बारिश के बीच बिना पूर्व सूचना के उनके मकानों को अवैध निर्माण बताकर तोड़ दिया गया था, जिसके बाद कई परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

आज दीपावली के अवसर पर करणी सेना छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर उन्हीं परिवारों के बीच पहुँचे। उन्होंने “एक दीप नकटी गाँव के नाम” अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ दीपावली मनाई और जरूरतमंद परिवारों को दीपावली की आवश्यक सामग्री वितरित कर खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, “सरकारें बदल सकती हैं, सुर्खियाँ बदल सकती हैं, लेकिन जिन परिवारों के आशियाने उजड़े हैं, उनका दर्द नहीं बदलता। हम नकटी गाँव को भूले नहीं हैं। जब तक इन परिवारों के चेहरों पर फिर से खुशियाँ नहीं लौटतीं, तब तक हमारा साथ इनके साथ रहेगा।”

उन्होंने कहा कि दीपावली का असली अर्थ सिर्फ अपने घरों में दीप जलाना नहीं है, बल्कि उन घरों तक भी रोशनी पहुँचाना है, जहाँ मुश्किलों ने अंधेरा कर दिया था।

संदेश – जिनका दर्द सुर्खियों से उतर गया, हम उनके बीच पहुँचे हैं।

🪔 एक दीप नकटी गाँव के नाम… हम भूले नहीं हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *