छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने किया केशव की कृति “तीसरे लोग” का विमोचन, कहा – समाज के लिए मील का पत्थर है यह उपन्यास

बिलासपुर। साहित्य और समाज को जोड़ने वाली एक ऐतिहासिक पहल के तहत, शहर के जाने-माने ख्यातिप्राप्त सराफा एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के हाथों किन्नरों पर केंद्रित चर्चित उपन्यास “तीसरे लोग” का विमोचन किया गया।

यह गरिमामय कार्यक्रम सराफा एसोसिएशन के कार्यालय में संपन्न हुआ, जहाँ कमल सोनी और उनकी पूरी टीम की उपस्थिति रही।

सूर्या-पुष्पा फाउंडेशन के माध्यम से यह पुस्तक प्रदेश अध्यक्ष तक पहुँची। इस अवसर पर फाउंडेशन के गौरव शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे।

पुस्तक भेंट करने के बाद, कमल सोनी ने उपन्यास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला द्वारा लिखित यह उपन्यास समाज के उस वर्ग की कहानी को सामने लाता है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा, “यह उपन्यास निश्चित ही समाज में मील का पत्थर साबित होगा। यह न सिर्फ एक किताब है, बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।”

इस अवसर पर कमल सोनी ने श्रीं सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं लेखक केशव शुक्ला के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि “तीसरे लोग” उपन्यास किन्नर समुदाय के जीवन, उनके संघर्ष, प्रेम और सम्मान की एक मार्मिक और साहित्यिक प्रस्तुति है, जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *