
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में मजदूरी के 9000 रुपये मांगने पर मारपीट, FIR No. 0837/2026 दर्ज, BNS की गंभीर धाराओं में 4 आरोपियों पर केस दर्ज।

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मजदूरी के 9000 रुपये के लेन-देन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गणेश नगर चचुहियापारा में दीपावली के दिन पैसा मांगने पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी के बड़े भाई रजत दुबे आरोपी शेख तौसीफ की कबाड़ी दुकान में काम करता है। 08 नवंबर को रजत ने अपने काम के 9000 रुपये मांगे तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।
रात करीब 11:30 बजे आरोपी शाहिद हुसैन उर्फ छोटू, शेख तौसीफ, शेख तनवीर और आरीफ हुसैन लाठी-डंडा और नुकीली वस्तु लेकर प्रार्थी के घर पहुंच गए। घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई। बीच-बचाव में आई प्रार्थी की पत्नी भी घायल हो गई।
बाद में मोहम्मद जावेद की किराना दुकान के पास रजत दुबे और उसके साथी ऋषभ मिरी के साथ भी मारपीट की गई। नुकीली वस्तु से हमले में रजत को छाती, गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
इस पूरे मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने FIR No. 0837/2026 दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(6), 296, 351(2), 115(2), 191(2), 191(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
–