लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत तोखन साहू ने लोरमी-मुंगेली में किया जनसंपर्क, SIR का किया समर्थन

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लोरमी और मुंगेली में जनसंपर्क किया, SIR के समर्थन में लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता का आह्वान किया, कांग्रेस पर उठाए सवाल

बिलासपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रभावशाली व्यक्तियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, निष्पक्ष निर्वाचन और मतदाता सूची के शुद्धिकरण का संदेश दिया।

जनसंपर्क के दौरान श्री साहू ने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए 1952 के पहले आम चुनाव में डॉ. भीमराव आंबेडकर और 1946 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चयन का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, इसका उद्देश्य मृत, स्थानांतरित और दोहरे पंजीकरण वाले नामों को हटाकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *