5 चिता 11 शव पूरा गांव रोया भयंकर सड़क हादसा

धमतरी में बोलेरो और ट्रक की टक्कर में एक परिवार के 10 सदस्य समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद 7 एंबुलेंस से 11का शवों को गांव लाया गया था. मृतकों को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे छत्तीसगढ़ के धमतरी में बोलेरो और ट्रक की टक्कर में एक परिवार के 10 समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद गांव में मातम पसर गया. जैसे ही एंबुलेंस शवों को लेकर गांव पहुंचीं पूरा माहौल गाँव गमहीन हो गया. 11 शवों को पांच चिता में रखकर अंतिम संस्कार किया गया. इस हादसे में धरमराज साहू सहित पूरा परिवार एक पल में खत्म हो गया. इसमें दो बच्चों सहित पांच महिलाएं भी थीं.
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद 7 एंबुलेंस से 11 शवों को गांव लाया गया था. मृतकों को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. पूरा गांव नम आंखों के साथ श्मशान घाट की तरफ उमड़ पड़ा. धरमराज तीन बेटे थे. इनमें से एक बेटा गरियाबंद में रहता था और एक अलग जगह इस सड़क हादसे के बाद अब परिवार में उसके दो बेटे और बूढ़ी मां ही बची हैं. धरमराज (55), पत्नी उषा (52), बेटा केशव (34), भाई की पत्नी लक्ष्मी (45) बहू टोमिन (33), संध्या (24), रमा (20), भतीजा शैलेंद्र (22), योग्यांश (3), डेढ़ साल का ईशान और चालक डोमेश ध्रुव (19) की मौत हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *