बिलासपुर के आईजी गर्ग को राष्ट्रपति पदकशशि मोहन, श्वेता सिन्हा समेत प्रदेश के 11 पुलिस अफसर होंगे सम्मानित

रायपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का पल। प्रदेश के 11 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा।

राजधानी में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पदक प्रदान करेंगे।

इस सूची में बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग का नाम शामिल है। 2007 बैच के IPS गर्ग बुनियादी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। वे गरियाबंद, कोरिया, बालोद, दुर्ग में SP और सरगुजा-दुर्ग में IG रह चुके हैं।

अन्य सम्मानित: रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह, रायपुर ग्रामीण SP श्वेता सिन्हा, ATS SP राजश्री मिश्रा, सेनानी निवेदिता पाल, मनीषा राठे, UP तारकेश्वर पटेल, ASP उमेजा अंसारी, सहायक सेनानी जयलाल मरकाम, प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू।

विशिष्ट सेवा पदक: ASI रामावतार सिंह राजपूत, धमतरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर इन नामों की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *