दार्शनिक प्रवचन में जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की कृपा पात्र प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवी जी के मुखारविंद से विलक्षण धाराप्रवाह प्रवचन को सुनने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, आज की कथा में उनके द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कर्णप्रिय भजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया,कल के कार्यक्रम में महाआरती एवं पुष्प होली, गुरु जी की चरण पादुका पूजन एवं महा भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को समिति की ओर से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया गया है।

