
चंदन केसरी समाचार पत्र के प्रमुख संपादक प्रशांत सिंह की माताजी का असामयिक निधन कल दिनांक 3/7/2023 को उनके पैतृक निवास बनारस में हो गया,और उनका दाह संस्कार भी कल ही बनारस की पावन धरा में किया गया।वे बहुत ही विनम्र, मृदुभाषी, मिलनसार, सर्वगुण संपन्न व्यक्तित्व की धनी थी,वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी और स्वास्थ्य में सुधार उपरांत घर आकर स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं, लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे पूरी दुनिया विवश है, अचानक हार्ट अटेक का दौरा पड़ने से उन्हें तुरंत हास्पीटल ले जाया गया परंतु वे नहीं बच पाईं और मृत्यु ने उन्हें आखिरकार अपने आगोश में ले लिया। श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन और सूर्या पुष्पा न्यूज परिवार इस अविश्वसनीय घटित घटना से व्यथित हैऔर ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में आई अप्रत्याशित घटी घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति शांति,🙏🙏💐💐