
मस्तूरी पटवारी के ऊपर जानलेवा हमले की कोशिश, तहसील कार्यालय मस्तूरी में आज एक महिला पटवारी श्रीमती मृदुला राठौर के ऊपर तहसील से निकलते समय दीपक राठौर पति चंद्रभूषण राठौर जो कि रिश्ते में उनकी सगी चाची है एवं चचेरे भाई सुखेन्द्र राठौर पिता चन्द्रभूषण राठौर के द्वारा स्कूटी को धक्का मारकर गिराने की कोशिश करते हुए छीना-छपटी की गई, साथ ही गाली गलौज भी की गई, किसी तरह अपने आप को संभालते हुए वह मस्तूरी थाना पहुंची जहां रास्ते में पीछा करते हुए बीच में रोककर जान से मारने की भी धमकी दोनों के द्वारा दी गई,थाने में भी पहुंचकर पुलिसकर्मियों के सामने ही गाली गलौज करने लगे जिसे पुलिसकर्मियों ने देखा तो दोनों को वहां से डांटकर भगाया गया। मृदुला राठौर के द्वारा बताया गया कि उनके पिता अनुजराम पिता मनीराम उर्फ बहादुर सिंह राठौर के नाम पर ग्राम गतौरा में उनके पूर्वजों से बंटवारे में भूमि मिली थी जिसके बंटवारे के संबंध में तहसीलदार के न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है इसी बात को लेकर उनके एकमात्र पुत्र मृगेंद्र राठौर उनसे नाराज होकर प्रार्थिया को मारने हेतु अपनी चाची दीपक राठौर एवं चचेरे भाई सुखेन्द्र राठौर को भेजा गया था जिसकी पुष्टि हमले के समय हमलावर द्वारा करना बतलाया गया। प्रार्थिया के पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से पेशी तिथि में उपस्थित नहीं हो पाने का आवेदन पत्र जमा करने वह तहसील आई थी, चूंकि वह खुद पटवारी पद पर कार्यरत है, आवेदन पत्र जमा कर अपने कार्यक्षेत्र ठाकुरदेवा जाने को निकली थी तभी ये घटना घटित हुई, उनके द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है,जिस पर विवेचना जारी है।