
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया यहां महिला बंदियों और पुरुष बंदियों के स्वास्थ्य इलाज के बारे में जानकारी ली और उन्होंने वहां साफ सफाई की प्रशंसा भी की और बच्चों के साथ जेल में रहने वाली महिला बंदियों की सूची बनाने के निर्देश भी दिए बच्चों के साथ जेल में रहने वाली बंदियों से उनके बच्चों हेतु शिक्षा खेलकूद स्वास्थ संबंधी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उनसे आवश्यक निर्देश दिए जेल अधीक्षक ने जेल की क्षमता के बारे में भी बताया वर्तमान में अभी 3153 कैदी मौजूद है जिसमें से पुरुष कैदी की संख्या 2946 और महिला कैदी की संख्या 207 है और उन्होंने आपसी तालमेल और बंदियों के अच्छे आचरण के लिए भविष्य में उनके जीवन में सुधार आए और वह अपराध की ओर अग्रसर ना हो निर्देशित किया