अपोलो कैंसर हॉस्पीटल बिलासपुर के १० वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में अपोलो में वीरांगना इकाई द्वारा कैसर जागरूकता अभियान

आज अपोलो कैंसर हॉस्पीटल बिलासपुर के १० वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में अपोलो हॉस्पीटल आडिटोरियम में वीरांगना इकाई बिलासपुर द्वारा महिलाओं के लिए कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर अपोलो हॉस्पीटल के कैंसर सर्जन डॉ अमित वर्मा,सीनियर कंसलटेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता बब्बर ,अपोलो यूनिट हेड अर्णव एस राहा,डिप्टी हेड श्री ज़ाडे ,महिला जागृति संस्था सचिव बिन्दू सिंग एवम् भारत विकास परिषद् छत्तीसगढ़ महिला प्रमुख निवेदिता शोम ने अपने अपने विचार रखे।वीरांगना अध्यक्ष रीता मौर्या द्वारा कैंसर सर्वाईवर श्रीमती अनिता दुआ का सम्मान किया गया।उपस्थित नारी शक्तियों के विषय और व्याधि संबंधित प्रश्नों और मिथकों का दोनों चिकित्सकों ने उत्तर दिया।दोनों चिकित्सकों ने हम सभी से अपील की हम इस बीमारी से डरे नहीं अपितु स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को जागरूक करें।इस अवसर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *