
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द ही नया चीफ जस्टिस मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की जगह जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा को नया चीफ जस्टिस बनाए जाने की सिफारिश की है।
वहीं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है।
इसके साथ ही गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कागजी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की सिफारिश की गई है।

कॉलेजियम की इन सिफारिशों के बाद अब नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।